CSC OTS Registration 2023 | Bijli Bill ots registration

CSC OTS Registration : बिजली बिल बकायेदार लोगों के लिए एक ख़ुशी की खबर निकल कर आ रही है। जिसमे उन्हें बिजली के बिल को जमा करने में छूट दी जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वन टाइम सेटलमेंट OTS Registration 2023 की स्कीम चलाई गयी है। यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आपका पुराना बिजली बिल बकाया है तो आपको इस योजना का लाभ अवश्य उठाना चाहिए इस योजना के सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को हम आर्टिकल में संक्षिप्त में जानेंगे इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़िएगा।

जिसमे उपभोक्ता अपना बिजली का बकाया बिल  16 जनवरी 2024 से पहले भर कर छूट प्राप्त कर सकता है। सरकार ने लोगों को क़िस्त में बिजली का बिल भरने की भी सुविधा दी है।  

आज के इस आर्टिकल में आपको OTS Registration की महत्वपूर्ण जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे। यदि आप भी CSC Center चलाते है तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण हो सकता है। Registration से लेकर बिल भरने तक की पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़े। 

CSC OTS Registration 2023 Kya Hai 

CSC OTS Registration 2023: उत्तर प्रदेश सरकार ने उन लोगों के लिए स्कीम चलाई है। जिनका बिजली का बिल बकाया है और उनके ऊपर सरचार्ज लगता जा रहा है। जिसकी वजह से बिजली उपभोक्ता बिल भरने से कतराते है।

परन्तु इस CSC OTS Registration स्कीम में पंजीकरण करने के बाद उनका सरचार्ज पूरी तरह से माफ़ कर दिया जायेगा और उपभोक्ता आसान किस्तों में या वन टाइम सेटलमेंट OTS के जरिये बकाया बिल भर पायेंगे। 

Note:- ध्यान दे कि उपभोक्ता जितना जल्दी भुगतान करेगा उसे  उतनी अधिक छूट मिलेगी।   

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह भी पढ़े: UP OTS Scheme 2023 – 100% सरचार्ज बिजली बिल माफी योजना

CSC OTS Registration 2023 Important Date

चरण दिनांक 
1 चरण 8 Nov – 30 Nov 2023
2 चरण 1 Dec – 15 Dec 2023
3 चरण 16 Dec – 16 जनवरी 2024

CSC OTS Registration Kaise kare

 OTS Registration करने के लिए आपको CSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://digitalseva.csc.gov.in/ पर जाकर और login करना होगा। 

Login करने के बाद आपको Electricity के option पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको OTS Services का विकल्प देखने को मिलगा। उस पर आपको क्लिक कर देना है। 

अब आपके सामने बहुत सारी बिजली कम्पनिओं के एक सूचि मिलेगी। जिस भी कम्पनी की बिजली आप प्रयोग करते है आपको उसका चयन करना है। 

Consumer No. डालते ही आपके सामने payment और installment की एक लिस्ट दिखाई देगी। उसमे यह भी लिखा होगा, कि आपको कितनी छूट दी जाएगी। जितनी जल्दी आप बिजली का बकाया बिल जमा करते है, उतना ही अधिक आपको छूट का लाभ मिलेगा। 

वन टाइम सेटलमेंट सबसे अधिक लाभ मिलेगा जैसा की दिखाया गया है। उदाहरण के लिए हम installment का चयन करके प्रक्रिया को पूरा करके दिखाते है। 

कोई भी एक installment का चयन करके आपको Registration पर क्लिक कर देना है। 

अब आपके सामने उपभोक्ता का नाम, Account number , उसका बिजली का बिल सभी की जानकारी आ जायेगा।  आपको इसका प्रिंट निकल कर रख लेना है। 

आपको प्रिंट में सभी जानकारी दी गयी होगी जैसे मूल बिजली बकाया, सरचार्ज, छूट और पंजीकरण धनराशि  30% आपको यह जमा करनी होगी तभी आपका CSC OTS Registration 2023 पूरा होगा।

यह भी पढ़े: UPPCL OTS Registration Online 2023 – बिजली बिल माफी का लाभ कैसे लें ?

OTS Registration Kaise Kare Mobile Se

  • मोबाइल से OTS Registration करने के लिए आपको अपने chrome browser में जाना है और digitalseva.csc.gov.in को google में search करना है। 
  • जैसे ही आप CSC की official website पर पहुंचेंगे। आपके समने login का option होगा। यदि आपके पास CSC का login id password नहीं है तो पहले आपको CSC के लिए  APPLY करना होगा। 
  • लॉगिन करने के बाद आपको ELECTRICITY विकल्प को चुनना है और फिर OTS Registration पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको अपनी बिजली कम्पनी का चयन करना है और फिर उपभोक्ता नम्बर डालना है। 
  • Registration पर क्लिक करते ही आपके समाने बिजली के बिल का OTS और Installment data खुल जायेगा आपको अपने हिसाब से इसका चयन करना है। 
  • कोई भी ऑप्शन चुन कर आपको 30% पेमेंट का भुगतान करना है और आपका OTS Registration सम्पूर्ण हो जायेगा। 

निष्कर्ष 

सरकार द्वारा CSC OTS Registration स्कीम चलाने का उद्देश्य बकाया बिल का भुगतान कराना है और बिजली उपभोक्ता को बिजली के सरचार्ज पर छूट देना है। इस स्कीम के आने से उपभोक्ता जितनी जल्दी बिल का भुगतान करेगा उसे उतना अधिक लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों इसके अलावा, हमने आपको ओट्स रजिस्ट्रेशन के बारे में सभी प्रकार की जानकारी को अलग-अलग आर्टिकल बनाकर साझा किया है जिसके लिंक हम नीचे दे रहे हैं, यदि आपको इससे संबंधित किसी प्रकार के सवाल है तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं।

यह भी पढ़े : –

UP Bijli Bill Mafi Yojana 2023: तीन चरणों में शुरू होगी एकमुश्त समाधान (OTS Registration) योजना
[2023] UP Police 2023 notification — पुलिस कांस्टेबल भर्ती
UP OTS Scheme 2023 – 100% सरचार्ज बिजली बिल माफी योजना
Voter List Download Bihar 2023 : Registration,Online Apply,बिहार वोटर लिस्ट डाउनलोड
Sahara india Refund News: Sahara india se paise kaise nikale