Mahila Samman Savings Certificate : सरकारी बचत योजना, जिसमें मिलता है 7.5% ब्याज, ऐसे खोले खाता

Mahila Samman Savings Certificate 2024: महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार कई योजनाएं चलाती हैं जिसमें से एक Mahila Samman Savings Certificate (MSSC) शामिल है जो भारत सरकार द्वारा वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2023 को शुरू की गई है यह योजना महिलाओं के लिए 2 वर्ष के लिए चलाई जाएगी जिसमें बचत खाते की जाम राशि पर 7.5% का ब्याज दिया जाएगा।

भारत के प्रत्येक लड़की एवं महिला इस योजना का लाभ उठा सकती हैं जिसमें लड़कियों के लिए उनके माता-पिता एवं अभिभावक द्वारा बचत खाता खोला जा सकता है। सम्मान सेविंग अकाउंट, एक ऐसा बचत खाता है जहां महिला न्यूनतम ₹1000 से लेकर अधिकतम ₹2,00,000 तक जमा कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप महिला सम्मान योजना के तहत बचत खाता कैसे खोल सकते हैं।

महिला सम्मान सेविंग अकाउंट क्या है?

आर्थिक कार्य विभाग DEPARTMENT OF ECONOMIC AFFAIRS द्वारा महिलाओं के लिए 2 वर्ष की अवधि के साथ वित्तीय बचत के उद्देश्य से शुरू की गई एक योजना है जिसमें महिला अपना बचत खाता खोल सकती हैं। Mahila Samman Savings Certificate (MMSC) के तहत भारत की कोई भी लड़की या महिला इस खाते को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खोल सकते हैं। इस योजना में 7.5% के ब्याज के साथ एक सुरक्षित बचत खाता खोलने की अनुमति दी जाती है जिसे एक साधारण फॉर्म भरकर आसानी से खोला जा सकता है। या अकाउंट महिला को बचत के साथ भविष्य में वित्तीय तरीके से आत्मनिर्भर बनाने एवं बचत करने की आदत को बढ़ावा देता है।

Mahila Samman Savings Certificate – पात्रता

इस अकाउंट को खोलने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं, 

  • आवेदक महिला के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
  • इस खाते को खोलने के लिए किसी प्रकार की उम्र निश्चित नहीं की गई है।
  • इस अकाउंट को केवल महिला एवं बालिकाएं ही खोल सकती हैं।
  • छोटे बच्चों के लिए उनके माता-पिता या अभिभावक इस खाते को खोल सकते हैं।
  • व्यक्तिगत महिला योजना के तहत इस योजना में आवेदन किया जा सकता है।
  • यह केवल एकल खाता है या नहीं इंडिविजुअल है इसमें किसी प्रकार का जॉइंट अकाउंट नहीं जोड़ा जा सकता है।

Mahila Samman Savings Certificate – दस्तावेज

  • आवेदक की फोटो
  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • मतदान पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र

इसके साथ ही आपको महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना का फॉर्म भरना आवश्यक है, यह फॉर्म आपको पोस्ट ऑफिस द्वारा प्रदान किया जाएगा या आप इसे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट फॉर्म डाउनलोड कैसे करें

Mahila Samman Savings Certificate Form – Download Now 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ऊपर दी गई लिंक के माध्यम से आप आसानी से इस फॉर्म को घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं डाउनलोड करने के बाद आप ऐसे सावधानीपूर्वक भरे एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न कर पोस्ट ऑफिस में जाकर जमा कर सकते हैं।

इस प्रकार के दस्तावेज सभी महिलाओं के पास होते हैं जिन्हें आप पोस्ट ऑफिस में जाकर जमा कर सकते हैं, ध्यान रहे यह सभी दस्तावेज वैलिड होना चाहिए इसके अलावा अन्य दस्तावेजों की जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में आवेदन कैसे करें

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा जिसके लिंक ऊपर दी गई है, इसके अलावा आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में आवेदन कर सकते हैं, 

Step 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Mahila Samman Savings Certificate

Step 2. मेनू में डिविजन पर क्लिक करें।

Step 3. डिवीजन के अंतर्गत बजट डिवीजन पर क्लिक करें।

Step 4. स्क्रॉल डाउन कर नीचे स्मॉल सेविंग लिंक पर क्लिक करें।

Step 5. The Mahila Samman Savings Certificate, 2023 के सामने डाउनलोड पर क्लिक करें।

Step 6. इस प्रकार आपका फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आप प्रिंट कर भर सकते हैं।

Step 7. फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

Step 8. फार्म एवं दस्तावेज के साथ पोस्ट ऑफिस में जाकर इन्हें जमा करें।

Step 9. जमा करने के बाद आपका खाता पोस्ट ऑफिस द्वारा खोल दिया जाएगा।

Step 10. अब न्यूनतम ₹1000 की राशि जमा कर अपने खाते को शुरू करें।

आपको महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाता क्यों खोलना चाहिए?

वैसे यह सिर्फ़ आपके भविष्य की बचत के लिए ही नहीं है, बल्कि यह एक सामान्य बचत खाते की तरह आपकी बचत की आदतों का भी निर्माण करेगा। लेकिन महिलाएँ इस खाते को सिर्फ़ 31 मार्च 2025 तक ही खोल सकती हैं। जिसकी शुरुआत पहली अप्रैल 2023 से होगी। इस वित्तीय 2 साल में आप महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना पर 7.5% तक ब्याज पा सकती हैं।

Mahila Samman Savings Certificate FAQs

1. महिला सम्मान बचत खाते में एक वर्ष में कितनी राशि जमा कर सकती हैं।

आप 1 वर्ष के लिए अधिकतम 2 लाख जमा कर सकते हैं,

2.महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाते में न्यूनतम जमा राशि कितनी है?

आप इस खाते में न्यूनतम 1000 रुपये जमा कर सकते हैं,

3. महिला सम्मान बचत खाता कौन खोल सकता है?

भारत में रहने वाली प्रत्येक लड़की और महिला यह खाता खोल सकती है।

4. MSSC का पूर्ण रूप क्या है?

एमएसएससी का पूर्ण रूप महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र है जो आपको डाकघर द्वारा बचत खाता खोलने की अनुमति देता है।

यह भी पढ़ें:

Mahila Nidhi Yojana 2023 Rajasthan रोजगार ऋण आवेदन, लाभ

Bhagya Lakshmi Yojana Online Registration: यूपी सरकार देगी बेटी के जन्म पर दो लाख रुपये

Pradhanmantri Shram Yogi Mandhan Yojana Online Registration 2024 (PM- SYM)| मिलेंगे 3000/- हर महीने

Leave a Comment