Ladli behna awas Yojana: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना के बाद अब Awas Yojana होगी शुरू

Ladli Behna Awas Yojana, Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आए दिन नई योजनाएं शुरू हो रही हैं, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत 1250 रुपए प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जा रही है। वही रविवार 10 सितंबर 2023 को लाडली बहना आवास योजना की घोषणा की गई। भोपाल में आयोजित सीएम हाउस पर इस योजना को मध्य प्रदेश में लागू करने हेतु मंजूरी दी गई जिसमें कैबिनेट बैठक के दौरान “मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना” का नाम बदलकर लाडली बहना आवास योजना कर दिया गया। आज के इस आर्टिकल में हम Ladli behna Awas Yojana के बारे में विस्तार से जानेंगे।

मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कच्चे मकान में रहने वाली महिलाओं को पक्के मकान उपलब्ध कराएगी, जिसे आप पहले कुटी के नाम से जानते थे। आइए जानते हैं mp Ladli behna awas yojana क्या है।

Ladli Behna Awas Yojana योजना क्या है?

यह एक सरकारी योजना है जो मध्य प्रदेश में 10 सितंबर 2023 को लागू की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है, Ladli behna awas yojana online apply in mp ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत अथवा सरकारी कार्यालयों द्वारा किया जा सकता है। इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की सभी महिलाएं उठा सकती हैं जिनके पास कच्चे मकान है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान कहा “मेरी लाडली बहनों, तुम्हें कच्चे घरों में ना रहना पड़े इसलिए मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना बना दिए हैं।”मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन गरीब बहनों के नामछूट गए हैंवह वह ने इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

लाडली बहना आवास योजना के Benefits

  • कच्चे घरों में रहने वाले गरीब बहनों को सरकार द्वारा पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा
  • घर के साथ शौचालय बनाने के लिए ₹12000 भी दिए जाते हैं
  • लाडली बहना आवास योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षित एवं आरामदायक घर प्रदान किया जाएगा
  • इस योजना के माध्यम से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।

Ladli Behna Awas Yojana Eligibility

  • महिला मध्य प्रदेश के निवासी हो।
  • आवेदक मध्यप्रदेश की महिला होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास कोई पक्का मकान पहले से नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई करदाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से कम होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

लाडली बहना योजना Documents

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी जो आधार कार्ड से लिंक हो
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लाडली बहना आवास योजना Official Website

भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान सीएम हाउस में 10 सितंबर 2023 को इस योजना को मंजूरी मिली है, जिसका Ladli behna awas yojana Portal link / official website का काम शुरू कर दिया गया है। इस योजना का कार्य जल्द ही संचालित किया जाएगा जिसमें मध्य प्रदेश के सभी पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जैसे ही इस योजना का काम पूर्ण होता है अधिकारिक सूत्रों द्वारा जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट के लिए मध्य प्रदेश के नागरिकों को इंतजार करना पड़ेगा।

Online Registration / Application Form

जैसा कि हमने पहले बताया, CM Ladli bhena Awas Scheme के लिए अभी कोई online apply process सरकार द्वारा घोषित नहीं की गई है, जैसे ही इस के ऑनलाइन फॉर्म या रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होती है अधिकारिक खबरें द्वारा घोषणा की जाएगी, जिसे हम इस वेबसाइट में जल्द ही अपडेट करेंगे। कृपया लाडली बहना आवाज योजना से संबंधित ऑफलाइन – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सवालों को नीचे कमेंट में अवश्य लिखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

FAQ’s About Ladli Behna Awas Yojana

मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 10 सितंबर 2023 को लागू की गई लाडली बहना आवास योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाली महिलाओं को पक्के मकान उपलब्ध कराती है। इस योजना में पात्र आवेदक के पास रहने के लिए कच्चा मकान होना आवश्यक है।

लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

भोपाल में कैबिनेट बैठक द्वारा मंजूरी देने के बाद इस योजना का कार्य संचालित किया जा रहा है, जिसमें आधिकारिक पोर्टल की पुष्टि नहीं की गई है। जैसे ही Ladli behna yojana official website लॉन्च होती है उसे Jhagdenews.com पर अपडेट कर दिया जाएगा।

लाडली बहना योजना में कितनी राशि प्रदान की जाती है?

इस योजना में पात्र लाभार्थियों को 1.5 लाख रुपए तक के राशि मकान बनाने के लिए प्रदान की जाती है।

1 thought on “Ladli behna awas Yojana: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना के बाद अब Awas Yojana होगी शुरू”

Leave a Comment