Grain Storage Scheme 2024: भारत में लॉन्च हुई अनाज भंडारण योजना, किसानों को 6 बड़े फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना (Grain Storage Scheme) की शुरुआत। प्रधानमंत्री ने योजना की शुरुआत करने से पहले अपने संवाद मे कहा की भारत अमृत काल समय मे एक नयी उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। अनाज भंडारण योजना के बारे मे हम आपको विस्तार से नीचे बता रहें है। आज यह आर्टिकल खास किसान भाइयो के लिए है। इस पोस्ट मे हम आपको बताएंगे की अनाज भंडारण योजना क्या है, उदेश्य क्या है, लाभ क्या है आदि। सभी जानकारी के लिए लेख के अंत तक बने रहें।

अनाज भंडारण योजना क्या है?

 दुनिया की सबसे बड़ी सहकारी क्षेत्र मे अनाज भंडारण योजना की शुरुआत किया गया। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 24 फरवरी 2024 को किया। हालांकि इस योजना की मंजूरी कैबिनेट ने 8 महीने पहले ही कर दी थी। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने 11 राज्यों मे प्राथमिक क़ृषि ऋण समितियों (PACS) मे अनाज भंडारण के लिए गोदामों का उद्घाटन किया। जिसके तहत बड़ी मात्रा मे किसान अपने अनाजो को सुरक्षित रख सकते है।

Grain Storage Scheme Overview

TopicGrain Storage Scheme
BeneficiaryIndian Farmer
Official Website Portalhttps://pib.gov.in/
BenefitSafeguard grain
Started byPM Narendra Modi
MinistryMinistry of Cooperation
Started date24/02/24
InstitutionNabard and NCDC
TypesYojana
Capacity700 lakh ton

यह भी पढ़े: पीएम किसान सम्मान निधि चेक मोबाइल नंबर 2024 | पीएम किसान आधार नंबर, PM Kisan Status, pm kisan.gov.in status

अनाज भंडारण योजना का यह उद्देश्य है?

अनाज भंडारण योजना का मुख्य उद्देश्य है की किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकते है जिससे उन्हें अपने अनाजो की अच्छी कीमत प्राप्त होगी। जिस प्रकार MSP को लेकर किसान आंदोलन कर रहें है यह योजना एक गारंटी के रूप मे सामने उभर रहा है। UP Kisan Beej Anudan Yojana बीज अनुदान पर खर्च होंगे 867 लाख रुपए, उत्तर प्रदेश सरकार योजना 2024 इस योजना से होगा क्या की जब किसान अपने खेतो से अनाज को काट कर तुरंत market मे बेच देते है जिससे उन्हें लाभ ज्यादा नहीं होता। किन्तु अब इस योजना के माध्यम से किसान अपने अनाजो को सुरक्षित गोडाउन मे रख सकते है जिससे वो कभी भी अपने सुविधानुसार अनाज की बिक्री कर सकते है।

अनाज भंडारण योजना से क्या क्या लाभ होगा

  1. अनाज भंडारण योजना से किसानो को निम्नलिखित लाभ होगा:
  2. पांच वर्षो मे 700 lakh टन भंडारण की क्षमता बनाई जाएगी।
  3. अन्न भंडारण मे ना केवल अन्न को सुरक्षित रखा जायेगा अपितु लोन की भी सुविधा दी जाएगी।
  4. योजना के तहत 1.25 lakh करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
  5. किसान अन्न को सुरक्षित अपने खेतो से गोडाउन मे रख सकते है।
  6. जिले के हर एक ब्लॉक मे एक अन्न storage होगा जिससे किसान आराम से अपने अनाजो को सुरक्षित कर सकते है।

किन किन संस्था के मदद से Grain Storage Scheme को जोड़ा गया है

अनाज भंडारण योजना को सहकारी द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत NABARD और NCDC का भी योगदान है। मोदी जी ने अपने भाषण को सम्बोधित करते हुए कहा था की “ हमने 10,000 FPO को स्थापित करने का लक्ष्य रखा था जिसमें 8000 FPO को हम स्थापित कर चुके है। “

PACS क्या है और अन्न भंडारण योजना मे PACS क्यों महत्वपूर्ण है

PACS का फुल form है Primary Agricultural Credit Society, जो की किसानो को लोन प्रदान करता है। मोदी जी ने शनिवार को 11 राज्यों की 11 PACS मे विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत 500 pacs मे गोदामों का शिलान्यास किया। PACS को आप ऐसे समझिये मान लीजिये आपने अपने खेत से अन्न को कांट कर Grain Storage मे रख दिया। अब आपको पैसे की जरुरत हो गयी, to ऐसे मे आप अपने storage मे जाके अपने अन्न के रखें हुए हिस्से से 70% का लोन प्राप्त कर सकते है। जैसे यदि आपने storage मे 1 lakh रुपये का अनाज store करने को रखा है तो आपको 70,000 रुपये तक का लोन प्राप्त हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसानो के लिए सरकार और कौन कौन सी Latest PM Yojana योजना को संचालित कर रही है?

भारत सरकार किसानो के लिए निम्नलिखित योजना को संचालित कर रही है:

  1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan)
  2. फसल बीमा योजना (Fasal Bima Yojana)
  3. कृषि उपज मंडी योजना

ये सभी योजना किसानो के लिए संचालित किये जा रहें है। प्रत्येक योजना के अपने फायदे है। सभी योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करना है।

Faq‘s about Grain Storage Scheme by PM Modi

1: Grain Storage Scheme की शुरुआत कब से हुई?

योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2024 से हुई। हालंकि योजना के लिए कैबिनेट ने 8 महीने पहले ही approve दे दिया था।

2: Grain Storage Scheme को किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया?

सहकारी मंत्रालय द्वारा योजना की शुरुआत किया गया।

3: Grain Storage Scheme के तहत कितने रुपये की लागत हुई है?

योजना के तहत 1.25 lakh करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।

4: Grain Storage Scheme के अंतर्गत क्या क्या सुविधा प्रदान किया जायेगा?

योजना के अंतर्गत किसानो के अन्न को सुरक्षित रखने की सुविधा तथा किसानो को लोन मुहैया कराया जायेगा।

5: Grain Storage Scheme का लाभ कौन से किसान ले सकते है?

इस योजना का लाभ भारत के प्रत्येक किसान ले सकते है।

निष्कर्ष

दोस्तों हम उम्मीद करते है की आपको World’s Largest Grain Storage Plan के विषय मे सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गयी होगी। इस लेख मे हमने बताया की अनाज भंडारण योजना क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, लाभ क्या है, कैसे कार्य करता है आदि। दोस्तों यदि आपको कोई प्रश्न पूछना हो तो कमेंट बॉक्स मे अवश्य बताएं। लेख के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment