CG Godhan Nyay Yojana – छत्तीसगढ़ गोधनिया योजना 2023

Godhan Nyay Yojana C.G.: नमस्कार दोस्तों आज हम लोग अपने इस आर्टिकल के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई गई Godhan Nyay Yojana के बारे में चर्चा करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 265 करोड रुपए का गोबर खरीदा, माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 65,000 गोबर विक्रेताओं से खरीद कर उनके बैंक खाते में सीधे 5.16 करोड़ ट्रांसफर किया।

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की महत्वाकांक्षी “सुराजी गांव योजना” के अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी का संरक्षण एवं संवर्धन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में गौठान (गौशाला) स्थापित किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा गौशाला की गतिविधियों में विस्तारण करते हुये गौशाला में गोबर खरीदने एवं संग्रहित गोबर से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद तैयार करने हेतु ‘गोधन न्याय योजना की शुरुआत की है , इस योजना का प्रारंभ छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पर्व ‘हरेली’ दिनांक 20 जुलाई, 2020 को किया। इस योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा, ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर रोजगार के नये अवसर, गौपालन एवं गौ-सुरक्षा को प्रोत्साहन के साथ-साथ पशुपालकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा, आगामी वर्षों में नवीन गौठानों की स्थापना के साथ-साथ योजना का विस्तार भी आवश्यकतानुसार किया जाएगा।

इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी यह दावा कर रही है कि गोठान प्रोजेक्ट में 1300 करोड रुपए का घोटाला हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खेगेड सहित अन्य बड़े स्तर के कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

Godhan Nyay Yojana क्या है?

गोधन न्याय योजना 2023 की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक हरेली के शुभ मौके पर किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे की हरेली पर पर्यावरण को समर्पित एक प्रकार का बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। इसी त्यौहार के शुभ मौके पर गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई एवं इसका कार्यभार संभालने के लिए पांच सदस्यीय कैबिनेट समिति की नियुक्ति की गई।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य

  • इस योजना के तहत पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।
  • पशुधन की खुली चराई पर रोक लगाई जा सकेगी।
  • किसानों को जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा एवं रासायनिक उर्वरक उपयोग में कमी। खरीफ एवं रबी फसल सुरक्षा क्षेत्र विस्तार होगा।
  • स्थानीय स्तर पर जैविक खाद की उपलब्धता बढ़ेगी।
  • स्थानीय स्व सहायता समूहों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
  • जैविक खाद के उपयोग द्वारा भूमि की उर्वरता में सुधार आएगा।

Godhan Nyay Yojana पर BJP का आरोप

भारत देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सितंबर महीने में छत्तीसगढ़ राज्य की गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 1300 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ के तत्कालीन सीएम श्री भूपेश बघेल ने कहा की हमने बीते 3 सालों में कुल 265 करोड़ रूपए का ही गोबर खरीदा है, इसमें 1300 करोड़ रुपए का घोटाला कैसे हो सकता है। उन्होंने इसके साथ-साथ यह भी कहा कि हम लोग पैसों को सीधे किसान के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देते हैं। जिसमें भ्रष्टाचार की कहीं भी गुंजाइश नहीं है। 

यह भी पड़े: छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना: Rahul Gandhi द्वारा Gramin Awas Nyay Yojana का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

CG Godhan Nyay Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज 

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होती है, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज निम्नलिखित हैं:

  1. आधार कार्ड 
  2. मोबाइल नंबर
  3. बैंक पासबुक
  4. पशुओं की संख्या का विवरण 
  5. पहचान पत्र
  6. एड्रेस
  7. स्थाई प्रमाण पत्र
  8. पशुपालन प्रमाण पत्र

CG Godhan Nyay Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

दोस्तों, दस्तावेज़ होने के साथ-साथ यदि आप इस योजना के पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन आवेदन के बारे में बताएंगे। आपको चल रही गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको Godhan Nyay Yojana की आधिकारिक वेबसाइट godhannyay.cgstate.gov.in पर जाना है।
  • उसके बाद होम पेज पर आवेदन करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • तत्पश्चात आपके सामने एक आवेदन फॉर्म फुल कर आ जाएगा जिसमें मांगी गई समस्त जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन द्वारा मांगे गए समस्त दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपके छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना का ऑनलाइन आवेदन पूरा होता है।

गोधन न्याय योजना पोर्टल 

Godhan Nyay Yojana CG Login: गोधन न्याय योजना ऐप अथवा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट godhannyay.cgstate.gov.in पर अपने रोल एवम मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन कर लेना है।

गोबर और गोमूत्र का भाव

कई बार पोर्टल में लोगिन करने के बाद आप मूल्य जैसे सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं, आधिकारिक पोर्टल पर मूल्य संबंधित जानकारी को संक्षिप्त में नहीं बताया गया है यदि आप गोबर एवं गोमूत्र के मूल्य को जाना चाहते हैं तो गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ PDF download करके भी आप गोबर एवम् गौमूत्र का रेट पता कर सकते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे की गोमूत्र का रेट ₹2 प्रति लीटर एवं गोबर का रेट ₹4 प्रति किलो है।

गोधन न्याय योजना के लाभ

  • जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
  • पर्यावरण संरक्षण में योगदान।
  • गौपालको को आर्थिक रूप से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

Godhan Nyay Yojana App

सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर गोधन न्याय योजना ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं। 

ऐप का नामगोधन न्याय योजना 
उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद के साथ रोजगार प्रदान करना।
Department Government of chhattisgarh 
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी
Download Appगोधन न्याय योजना एप्लीकेशन
Government App StoreDownload Here
Official Website Godhannayay.cgstate.gov.in
Google Play Store Mobile App लेना होगा

इसके अलावा आप लोग egranswaraj वेबसाइट का उपयोग करके विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रारूप एवं रिपोर्ट आदि को देख सकते हैं। वैसे तो इन सभी सेवाओं को आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं परंतु इस योजना से संबंधित अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आप इसके आधिकारिक एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं जिसकी जानकारी ऊपर दी गई है।

Conclusion 

आज हम लोगों ने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana) के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की है। इसके साथ-साथ हम लोगों ने इससे जुड़े हुए अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे गोधन न्याय योजना का उद्देश्य, इस योजना से होने वाले लाभ एवं Godhan Nyay Yojana Portal के बारे में भी चर्चा की है।

13 thoughts on “CG Godhan Nyay Yojana – छत्तीसगढ़ गोधनिया योजना 2023”

Leave a Comment