PM MVY online registration: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिलेंगे ₹11000 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PM MVY), इस योजना में महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है जिसमें गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली महिलाओं को ₹11000 की धनराशि दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मातृ और बाल स्वास्थ्य की आवश्यकता को पूरा करना है व परिवार के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना है।

इस योजना के तहत पहला बच्चा होने पर महिला को ₹5000 की धनराशि दी जाती है और दूसरी बार में लड़की होने पर ₹6000 की धनराशि महिला के खाते में दी जाती है। यह योजना पूरे भारत की महिलाओं के लिए चलाई गई है। आप भारत के किसी भी राज्य में रहते हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

यदि आप प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में आवेदन करना चाहते हैं और ₹11000 की धनराशि प्राप्त करना चाहते हैंतो आप इस पोस्ट को अंत तक पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या-क्या पत्रताएं हैं और क्या दस्तावेज होने चाहिए?

PM MVY Benefits | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लाभ

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जब महिला अपनी गर्भावस्था का पंजीकरण आंगनवाड़ी केंद्र से कराएगी तब महिला को 1000 रूपये मिलेंगे। महिला को दूसरी किस्त के रूप में ₹2000 दिए जाएंगे। इसके लिए महिला को 6 महीने गर्भावस्था का टेस्ट करवाकर आंगनवाड़ी में पंजीकरण कराना होता है। तीसरी किस्त में ₹2000 तब दिए जाएंगे जब महिला को बच्चे के जन्म के बाद बीसीजी ओपी डीपीटी हेपेटाइटिस एवीजी का टीका लगवा लेगी ।

दूसरी बार महिला के गर्भवती होने पर उसको ₹3000 उसके खाते में दिए जाते हैं। इसके लिए महिला को आंगनवाड़ी में दूसरे बच्चे के लिए पंजीकरण करवाना होता है। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उसके सभी टीकाकरण पुरे हो जाने के बाद महिला के खाते में ₹3000 जमा कर दिए जाते हैं। इस प्रकार से महिला को ₹11000 की धनराशि इस योजना के तहत दी जाती है।

Kanya Sumangala Yojana UP Apply Online

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PM MVY) Overview

PM MVY किस राज्य के लिए हैयह योजना पूरे भारत के लिए है
PM MVY लाभ11000/-
लाभ कैसे मिलेगागर्भवती महिला ऑनलाइन आवेदन करने पर
कौन-कौन आवेदन कर सकता हैपूरे भारत की गर्भवती महिलाएं आवेदन कर सकती
पात्रतापरिवार की सालाना आय 8 लाख से कम होनी चाहिए
ऑफिशल वेबसाइटhttps://pmmvy.wcd.gov.in/

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Eligibility Criteria

  • PMMVY का लाभ उठाने के लिए आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
  • यह योजना केवल महिला के पहले जीवित जन्म पर ही लागू है।
  • परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पहली बार गर्भवती होने पर, लड़का हो या लड़की दोनों में ₹5000 दिए जाएंगे
  • दूसरी बार लड़की का जन्म होने पर ही ₹6000 दिए जाएंगे।

PM MVY Documents Required in Hindi

  • आधार कार्ड
  • आंगनबाड़ी गर्भवती पंजीकरण दस्तावेज
  • Income Certificate, MNREGA Job Card, Kisan Samman Nidhi Card, E -Shram Card, Jan Arogya Yojana Card, BPL Ration Card सभी में से कोई एक दस्तावेज
  • MCP कार्ड डिटेल
  • मोबाइल नंबर

UP Samuhik Vivah Yojana 2024 : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन

PM MVY Online Registration Kaise Kare

PM MVY योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको Login होने का ऑप्शन मिलेगा आईडी पासवर्ड डालने के बाद लॉगिन करें।

आपको बताने की यहां पर Login होने के लिए आपको किसी आशा वर्कर से या आंगनवाड़ी वर्कर से आईडी पासवर्ड लेना पड़ेगा।

लॉगिन आईडी पासवर्ड डालने के बाद आप जब login होंगे तो आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलेगा जो नीचे दिखाया गया है।

यहां पर आपको Data Entryका विकल्प देखने को मिलेगा।

Data Entry विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको Beneficiary Registration पर क्लिक करना है।

PM MVY

अब आपके सामने फार्म खुल जाएगा, इसमें आपको लाभार्थी की सभी जानकारी डालनी है और यह भी चुना है कि आप पहले बच्चे के लिए आवेदन कर रहे हैं या फिर दूसरे बच्चे के लिए।

फार्म में दी गई सभी जानकारी आपको सही तरीके से भर देनी है।

PM MVY
PM MVY online Registration

आपको सभी जानकारी सही तरीके से भर देनी है और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार से आपका फॉर्म भर जाएगा और आपके सामने आपकी सभी जानकारी दिखेगी इस पेज का आपको प्रिंट निकाल लेना है।

Note:- यदि आपके बच्चे की किसी कारण बस मृत्यु हो जाती है तब आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।

FAQ

मातृ वंदना योजना में कितनी राशि दी जाती है?

मातृ वंदना योजना में आपको कल ₹11000 की राशि मिलती है पहले बच्चे पर आपको 5000 और दूसरे बच्चे पर ₹6000 मिलते हैं।

पहला बच्चा होने पर कितने पैसे मिलते हैं?

पहला बच्चा होने पर आपको ₹5000 अलग-अलग चरण में मिलते हैं। गर्भवती पंजीकरण होने पर ₹10006 महीने बाद दोबारा पंजीकरण कराने पर ₹2000 बच्चों के सभी टीकाकरण होने के बाद ₹2000 खाते में डाले जाते हैं।

मातृ वंदना योजना में पहली क़िस्त कब मिलेगी?

गर्भधारण के समय LMP तिथि से 150 दिन के अंदर गर्भधारण का पंजीकरण करने पर पहली किस्त दी जाएगी।

मातृ वंदना योजना का लाभ कितने बच्चों तक मिलता है?

मातृ वंदना योजना का लाभ दो बच्चों के जन्म होने पर मिलता है। दूसरे बच्चे के जन्म में लड़की का जन्म होना चाहिए तभी आप इस योजना में दूसरी बार लाभ ले पाएंगे।

मैं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए कब आवेदन कर सकता हूं?

लाभार्थी पीएमएमवीवाई योजना के तहत लाभ के लिए एलएमपी तिथि से 730 दिनों के भीतर या बच्चे के जन्म की तारीख से 460 दिनों के भीतर (एलएमपी तिथि की अनुपलब्धता के मामले में) योजना के तहत अन्य सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए आवेदन कर सकता है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको मातृ वंदना योजना (PM MVY) से संबंधित सभी जानकारी देने की पूरी कोशिश करी है। यदि आप ऑनलाइन घर बैठकर इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं यदि आपको कोई भी परेशानी आती है या आपका कोई भी प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं हम आपके प्रश्न और परेशानी का हाल जल्दी निकलेंगे और आपको सूचित करेंगे जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

1 thought on “PM MVY online registration: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिलेंगे ₹11000 ”

Leave a Comment