Kanya Sumangala Yojana UP Apply Online

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Kanya Sumangala Yojana 2024 का शुरू की गई है। इस योजना के तहत गरीब परिवार, जिनके घर में 2 या 3 बेटियां है। इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में कन्या या उसके माता पिता को ₹15000 की राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए इसमें विभिन्न चरण है, आपको सभी चरणों के हिसाब से धन राशि दी जाएगी।  

यदि आप Kanya Sumangala Yojana Online आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। इस पोस्ट में हमने सभी जानकारियां बताई हुई है, कि आपके क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे, इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रताएं हैं, और कब-कब आपको आवेदन करने के बाद पैसा मिलेगा।

Kanya Sumangala Yojana उद्देश्य

Kanya Sumangala Yojana का मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या, लिंग अनुपात, बाल विवाह पर रोक लगाना है।  इस योजना के माध्यम से नवजात कन्या के परिवार को सहायता प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश में छोटे गांव व कस्बे में बालिका के जन्म होने पर उन्हें बोज माना जाता है।  इस योजना का उद्देश्य बालिका के जन्म के प्रति आम आदमी के मन में सकारात्मक सोच को विकसित करना है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए एक आधारशिला रखना है। 

Kanya Sumangala Yojana Benefit

श्रेणीस्तर  धनराशि
प्रथम श्रेणीबालिका के जन्म होने पर2000/-
दूसरी श्रेणी बालिका के 1 वर्ष तक के सभी टीकाकरण होने के पश्चात2000/-
तीसरी श्रेणीकक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के पश्चात1000/-
चौथी श्रेणीबालिका के  कक्षा छठी  में प्रवेश के पश्चात2000/-
पांचवी श्रेणीबालिका के  कक्षा 9वीं में प्रवेश के पश्चात3000/-
छठी श्रेणीबालिकाएं जिन्होंने कक्षा बारहवीं के बाद ग्रेजुएशन या दो वर्ष के डिप्लोमा में प्रवेश लिया है5000/-
Also read - UP Samuhik Vivah Yojana 2024 : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

Kanya Sumangala Yojana Various Stages

  • प्रथम श्रेणी के अंतर्गत नवजात बालिका, जिसका  का जन्म 01/04/2019 या उसके बाद हुआ है, उन्हें लाभ दिया जाएगा। 
  • इस योजना में वह बालिकाएं शामिल होंगी, जिनका 1 वर्ष के भीतर संपूर्ण टीका हो चुका है तथा जिनका का जन्म 01/04/2018 से पहले ना हुआ हो। 
  • तीसरी श्रेणी में उन बालिकाओं को शामिल किया जाएगा जिन्होंने पहली कक्षा में प्रवेश लिया है। 
  • चौथी श्रेणी में उन बालिकाओं को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने लगातार पढ़ाई करते हुए छठी कक्षा में प्रवेश लिया है। 
  • पांचवीं श्रेणी में उन बालिकाओं को शामिल किया जाएगा, जो नौवीं कक्षा में प्रवेश ले रही हैं। 
  • छठी श्रेणी में उन बालिकाओं को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने 12वीं कक्षा के बाद ग्रेजुएशन या दो साल के  डिप्लोमा कोर्स  के लिए प्रवेश लिया है। 

Kanya Sumangala Yojana Eligibility | कन्या सुमंगला योजना पात्रताएं 

  • लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • परिवार पास निवास स्थान प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। 
  • लाभार्थी के पास फैमिली id कार्ड भी होना चाहिए। 
  • लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। 
  • किसी परिवार की अधिकतम दो बेटियां हैं, तो वह इस योजना का लाभ दोनों बेटियों के लिए ले सकता है। 
  • लाभार्थी के परिवार के में अधिकतम दो बेटियां होनी चाहिए। 
  • किसी महिला के पास दूसरी बेटी जुड़वा होती है, तो वह  तीनों बेटियों के लिए इस योजना में आवेदन कर सकता है।
  •  यदि किसी परिवार ने बेटी को गोद लिया है वह भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Sukanya samriddhi yojana 2023: कॉलेज खत्म होते ही आपकी बेटी बन जाएगी लखपति, अकाउंट में होंगे 65 लाख

Kanya Sumangala Yojana Documents

  • आवेदन करने के लिए बालिका के माता-पिता की फोटो उनकी बेटी के साथ होनी चाहिए।
  • आवेदन पत्र के साथ माता-पिता के आधार कार्ड और बालिका के आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
  • बैंक अकाउंट नंबर व खाता पासबुक। 
  • गोद लेने का प्रमाण पत्र। 
  • मृत्यु होने पर, मृत्यु प्रमाण पत्र। 
  • यदि आवेदक का आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है तो वह पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, लाइसेंस, पासपोर्ट आदि की फोटो कॉपी।
  • परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • लड़की की लेटेस्ट फोटो होनी चाहिए। 
  • ₹10 के इस स्टांप पेपर (Affidavit) पर शपथ पत्र देना अनिवार्य है। शपथ पत्र में पिता के न होने पर माता तथा माता-पिता दोनों के न होने परअभिभावक द्वारा दिया जाएगा। शपथ पत्र में आवेदक का नाम, पता, परिवार के सदस्य, बच्चों की संख्या, परिवार की वार्षिक आय, बालिका के जन्म की तिथि होनी आदि सभी जानकारी लिखी होनी चाहिए। 

Kanya Sumangala Yojana Online Apply Kaise Kare

  • Kanya Sumangala Yojana Online Apply करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको यहां पर प्रतिक्रिया का विकल्प देखने को मिलेगा, इस पर आपको Click कर देना है। 
  • अब आपके सामने कुछ नए विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको नागरिक सेवा पोर्टल विकल्प पर क्लिक करना है। 
kanya sumangala yojana
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको नियम वह शर्तें दिखाई गई होगी।  इसमें आपको I agree पर tick कर देना है और Continue button पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाला पेज खुल जाएगा। इसमें आपको अभिभावक या माता-पिता का रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • इस रजिस्ट्रेशन में आपको माता-पिता और बच्चों के संबंध व मोबाइल नंबर, नाम पता आदि भरनी है 
  • उसके बाद OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
  • OTP दर्ज करने के बाद आप Submit button पर क्लिक करना होगा और आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपके Login Id Password मिल जाएगा, उससे आपको Login हो जाना है।
  •  Login होने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको बालिका से संबंधित सभी जानकारी डालनी होगी जैसे कि नीचे दिखाया गया है।
  •  इसके बाद आपको खाता नंबर और पासबुक की फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी।
  •  Submit करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इस विकल्प को कुछ ही समय पहले जोड़ा गया है। आपके सामने यह पेज खुलेगा जो नीचे दिखाया गया है।
  • अUpdate Aadhar Card विकल्प पर क्लिक कर देना है और आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड नंबर डालकर verify करना है।
  •  वेरीफाई करने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां पर आपके बच्चे के लिए आवेदन करने का विकल्प मिलेगा।
  •  यहां पर आपको चुनना होगा कि पहले बच्चे के लिए आवेदन करना चाहते हैं या फिर दूसरे बच्चे के लिए।
  •  पहले बच्चे के आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करें और आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें माता-पिता की सभी जानकारी भरनी होगी।
  •  पूरा फॉर्म भरने के बाद आपको नीचे submit का विकल्प दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक कर देना है।
  •  अब आपके सामने पहले बच्चे का पंजीकरण दिखाई देने लगेगा।
  •  यहां पर आपको Apply का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा, Apply के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने यह पेज दिखाई देगा जो नीचे दिखाया गया है।
  •  यहां पर आप साफ-साफ देख सकते हैं कि बच्चे की उम्र के हिसाब से आपको लाभ मिलेगा।
  • यदि बच्चे की उम्र ज्यादा हो जाती है तो आपको उस श्रेणी का लाभ नहीं मिलेगा।
  •  अब आपको शपथ पत्र (Affidavit) बनवाकर यहां पर अपलोड करना होगा।
  •   यहां पर आपको किस तरीके से शपथ पत्र बनवाना है आप उसका प्रिंट यहां से डाउनलोड कर सकते हैं और इस हिसाब से शपथ पत्र बनवा सकते हैं।
  •  आपको बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र में जन्म पंजीकरण नंबर डालकर अप्लाई बटन पर क्लिक कर देना है और आपके सामने यह पेज खुल जाएगा।
  •  यहां पर आपको जितने भी दस्तावेज दिखाए गए हैं वह सभी अपलोड करने होंगे।
  •  यह सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद I Agree बटन पर क्लिक करने के करके Submit बटन पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपका कन्या सुमंगला योजना का सफलतापूर्वक भर जाएगा।
  •  इस प्रक्रिया के द्वारा आप Online Kanya Sumangala Yojana में आवेदन कर सकते हैं।

FAQ

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा?

कन्या सुमंगला योजना का पैसा जून, सितंबर, दिसंबर व फरवरी के महीने में दिया जाएगा।

कन्या सुमंगला योजना में कितना पैसा मिलता है?

कन्या सुमंगला योजना में 15000/- मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सुमंगला योजना की अंतिम तिथि क्या है?

 योजना के लिए आप कभी भी आवेदन कर सकते हैं परंतु आपको यह देखना होगा कि आपके बच्चे का दाखिला या बच्ची का जन्म कब हुआ है उसी हिसाब से आपको आवेदन करना है

Also read,