श्रमिक पंजीयन की स्थिति देखें मोबाइल से, सिर्फ एक क्लिक में [2024]

श्रमिक पंजीयन की स्थिति: मध्य प्रदेश सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को संबल योजना के अंतर्गत दिव्यांगता सहायता, दुर्घटना सहायता और अंत्येष्ठी सहायता की एकमुश्त राशि प्रदान करती है। इसका लाभ लेने के लिए आपका संबल पोर्टल पर श्रमिक पंजीयन होना ज़रूरी होता है। अगर अपने अभी तक असंगठित श्रमिक संबल योजना पंजीकरण नहीं करवाया तो जल्द जल्द इस योजना का फायदा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

असंगठित श्रमिकों को विभिन्न परिस्थितियों में 4 लाख रु तक की सहायता राशि दी जाती है –

☑️ अंत्येष्ठी सहायता – 5,000 रु 

☑️ सामान्य मृत्यु सहायता – 2,00,000 रु 

☑️ दुर्घटना मृत्यु सहायता – 4,00,000 रु 

☑️ आंशिक दिव्यांगता सहायता – 1,00,000 रु 

☑️ स्थाई दिव्यांगता सहायता – 2,00,000 रु 

अगर आपने भी श्रमिक पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, और अब अपने श्रमिक पंजीकरण की स्थिति जांचना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको श्रमिक पंजीकरण स्थिति जांचने की पूरी प्रक्रिया समझा रहे हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि दोस्तों आप अपने श्रमिक पंजीकरण की स्थिति अपने मोबाइल फोन पर ही देख सकते हैं। जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

संबल कार्ड के फायदें

  1. बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा
  2. दुर्घटना बीमा
  3. सस्ती बिजली
  4. कृषि हेतु सहायता
  5. निःशुल्क इलाज
  6. अंत्येष्ठी में सहायता

श्रमिक पंजीयन की स्थिति कैसे देखें मोबाइल से

श्रमिक पंजीयन की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले संबल पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अपने पंजीयन की स्थिति की जांच आप कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन के ज़रिए भी बड़ी आसानी से कर सकते है।

श्रमिक पंजीयन की स्थिति कैसे देखें मोबाइल से

मुख्य पृष्ठ पर मेनू बार में ‘आवेदन की स्थिति’ बटन पर क्लिक दें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आपके सामने रजिस्ट्रेशन स्टेटस पेज खुलेगा, जिसमें आपसे आपकी 9 अंकों की समग्र आईडी मांगी जाएगी। यहां अपनी समग्र आईडी दर्ज करें और अप्लीकेशन नंबर डाले। नीचे दिए गए कैप्चा कोड को टाइप करें औरसर्च बटन पर क्लिक करें।

आपके सामने आपके श्रमिक पंजीयन की स्थिति दिखाई देगी।  

श्रमिक पंजीयन की स्थिति देखने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

अपने श्रमिक पंजीकरण की स्थिति जानने के लिए आपको बस अपनी समग्र आईडी की आवश्यकता है। आप अपना 9 अंकों का समग्र आईडी नंबर दर्ज करके आसानी से अपने पंजीकरण की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं है।

संबल कार्ड चैक करें सिर्फ 2 मिनट में [2024] – Sambal Card Check

मध्यप्रदेश के श्रमिकों को बच्चों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि, पत्नी के लिए प्रसूति सहायता, बिजली बिल माफ़ी, स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाओं का लाभ मिलता है, जिसके लिए संबल कार्ड का होना ज़रूरी है। 

यह संबल कार्ड असंगठित श्रमिकों को मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत जारी किये जाते है। 

आपका संबल कार्ड बना हुआ है या नहीं। या यदि आपने नया संबल कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो कैसे आप चैक कर सकते है, कि आपका कार्ड जारी किया है या नहीं। 

संबल कार्ड कैसे चैक करें?

यदि आपने संबल कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया हुआ है, तो आप Sambal 2.0 पोर्टल के ज़रिए अपना संबल कार्ड चैक कर सकते है। 

पोर्टल पर अपने संबल कार्ड का स्टेटस देखें के लिए आपको समग्र आईडी की ज़रूरत होती है। 

इसके लिए आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है, 

Step 1: संबल 2.0 पोर्टल खोलें 

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल कंप्यूटर पर Sambal 2.0 पोर्टल खोल लेना है, इसके लिए ब्राउज़र में sambal.mp.gov.in डालें या सीधे इस लिंक पर ही क्लिक कर दें

आपके सामने संबल पोर्टल का इस तरह का होम पेज दिखाई देगा 

Step 2: हितग्राही विवरण पर जाए 

मुख्य पेज पर ही ऊपर मैन्यु बार में हितग्राही विवरण का विकल्प नज़र आयेगा, जहां आपको अपना 9 अंकों वाला समग्र आईडी दर्ज करनी है 

इसके बाद उसके ठीक नीचे दिए विवरण देखें बटन पर क्लिक कर दें 

Step 3: श्रमिक पंजीयन की स्थिति – संबल कार्ड चैक करें 

विवरण देखें बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपका संबल कार्ड का स्टेटस और सत्यापन की तिथि आधी जानकारी आपको शो होने लगेगी 

यहीं नीचे में आपको संबल कार्ड के अंतर्गत मिले योजनाओं के लाभ की सारी जानकारी भी देखि जाती है। 

यदि आपका संबल कार्ड की स्थिति में आपका कार्ड स्वीकृत हो गया है, तो आप यहाँ से संबल कार्ड डाउनलोड भी कर सकते है, इसके लिए हमारे अन्य आर्टिकल ‘Sambal Card कैसे Download करें?’ की मदद ले सकते है। 

निष्कर्ष

इस लेख में उल्लिखित प्रक्रिया का पालन करके, आप आसानी से अपने श्रमिक पंजीकरण की स्थिति की जांच कर सकते हैं और योजना के तहत उपलब्ध लाभों का लाभ उठा सकते हैं।

अपने श्रमिक पंजीकरण की जांच करने के लिए आपको बस अपनी समग्र आईडी की आवश्यकता है, और आप अपने मोबाइल फोन पर भी स्थिति की जांच कर सकते हैं। हालाँकि, ध्यान रखें कि श्रमिक पंजीकरण की स्थिति केवल उन्हीं श्रमिकों को दिखाई देगी जिन्होंने पहले संबल पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। आप हमसे कोई भी अन्य प्रश्न कमेंट करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद!

Leave a Comment