PM Yashasvi Yojana 2023 Date Extended:भारत में शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 22-23 लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों के लिए राज्य से सिफारिशों के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। अगर बात करें नहीं तारीख की तो यह 10 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी गई है। हाल ही में सरकार द्वारा जारी किए गए एक परिपत्र में बताया गया है कि वर्ष 2022-23 के दौरान L1 और L2 स्तर पर प्राप्त आवेदनों को छात्रवृत्ति के लिए पात्रता मानदंडों के अनुसार राज्य सरकार के नोडल अधिकारी द्वारा भौतिक रूप से सत्यापित किया जाना चाहिए। और जो सत्यापित आवेदनों को SNO की सिफारिशों के साथ विभाग को संलग्न प्रदर्शनी प्रारूप में 10 सितंबर, 2023 तक जमा किया जाना चाहिए।
जैसा कि हम पिछले आर्टिकल में PM Yasasvi Scholarship Yojana के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया था जैसे प्रधानमंत्री यशस्वी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आज के सर्जिकल में हम इस योजना से संबंधित नई जानकारियों एवं महत्वपूर्ण बातों को समझने वाले हैं जो आपको इस योजना का लाभ लेने एवं इस योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने में मदद करेगी।
इसके अलावा परिपत्र में कहा गया है कि मंत्रालय ने माता-पिता और छात्रों से कई शिकायतें प्राप्त की हैं कि उनके आवेदनों को सत्यापित नहीं किया गया है। मंत्रालय ने इन शिकायतों पर विचार करने और लक्षित लाभार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें:
ANTHE Exam (2023) Syllabus, Eligibility, Exam Date, Results |
Yasasvi Entrance Exam (YET) NTA, PM Yasasvi Scholarship Yojana |
CSC UIDAI Aadhar Exam |
UP Scholarship 2023 |
Yashasvi Yojana 2023: प्रधानमंत्री यशस्वी योजना स्कॉलरशिप में 9वी एवं 11वीं के आर्थिक रूप से गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य ना केवल छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देना है बल्कि उनके भविष्य में शिक्षा के महत्व एवं शिक्षा में लगने वाली राशि को प्रदान कर उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करना भी हैं।
इस योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्र की पात्रता होना आवश्यक है, आइए जानते हैं इस योजना के लिए पात्रता क्या है और कैसे आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
यशस्वी योजना पात्रता – PM Yashasvi Yojana 2023 Eligibility
- आवेदक भारत का निवासी हो।
- आवेदक पास होना चाहिए।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय 2 पॉइंट 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- PM यशस्वी छात्रवृत्ति योजना उन छात्रों के लिए है जो OBC, EBC और DNT समुदायों से आते हैं।
प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना एडमिट कार्ड कब आएंगे? – Yasasvi Yojana Admit Card

जैसा कि हम जानते हैं इस परीक्षा को NTA की वेबसाइट द्वारा आयोजित किया गया है NTA राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी जोकि UGC के अंतर्गत आती है जो भारत में सरकारी परीक्षाओं को आयोजित करती हैं और इन्हीं परीक्षाओं में से एक यशस्वी परीक्षा (Yasasvi Entrance Test / Exam ) है। इस परीक्षा के तारीख 29 सितंबर 2023 को है जिसके10 दिन पहले Admin Card मिलेगा या नहीं 19 सितंबर 2023 को पीएम यशस्वी योजना परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
दोस्तों जानकारी के लिए बता दें कि Yashasvi Yojana 2023 रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, छात्रों को प्रवेश परीक्षा (YET) में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त होंगे, जिन्हें वे प्रिंट करके सुरक्षित रख सकते हैं। प्रवेश पत्र में, परीक्षा का समय, स्थान, परीक्षा का सेंटर एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। यह प्रवेश पत्र आपको एंटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा जहां से आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री यशस्वी योजना एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना है। इस योजना के अंतर्गत, छात्रों को प्रतिभाशाली स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए एक प्रवेश परीक्षा (YET) में सम्मिलित होना होगा, जिसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) करेगी।
प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के माध्यम से, 9वीं कक्षा के छात्रों को प्रति वर्ष 75,000 रुपए, और 11वीं कक्षा के छात्रों को प्रति वर्ष 1,25,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
यशस्वी परीक्षा महत्वपूर्ण जानकारी
प्रक्रिया | तारीख |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत | 26 जुलाई 2023 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समाप्ति | 10 सितंबर 2023 |
प्रवेश पत्र का जारी होना | 25 सितंबर 2023 |
प्रवेश परीक्षा (YET) का आयोजन | 29 सितंबर 2023 |
परीक्षा का परिणाम | 25 अक्टूबर 2023 |
PM Yashasvi Yojana Status Check – स्थिति कैसे जाने
जैसा कि हम जानते हैं परीक्षा की आवेदन से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रोसेस ऑनलाइन कर दी गई है जिसमें कैंडिडेट अधिकारिक वेबसाइट iay.nic पर जाकर कर सकते हैं यह सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा है जिसमें गरीब परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति देकर आर्थिक रूप से मदद करना है।
आइए जानते हैं Yashasvi Yojana की स्थिति कैसे जांचें हैं?
- सबसे पहले तो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर स्थिति के लिए क्लिक करें।
- स्थिति पेज पर, आपको अपने प्रवेश पत्र, परीक्षा परिणाम, काउंसलिंग स्थिति, स्कॉलरशिप स्थिति और स्कूल में प्रवेश स्थिति की जानकारी मिलेगी, इन सभी की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं।
- आपको अपनी स्थिति को प्रिंट करने का भी विकल्प मिलेगा, जैसे आप हार्ड कॉपी में प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।
PM Yashasvi Yojana is online portal Link – yet.nta.ac.in.
निष्कर्ष
पिछले आर्टिकल में हमने इस योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया था इस आर्टिकल में हमने प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना में बढ़ाई गई तारीख एवं शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण अपडेट्स को बताया है, इसके अलावा हम इस योजना से संबंधित आवश्यक जानकारियां भविष्य में आपको बता दें रहेंगे यदि आपको इस योजना से संबंधित कोई सवाल है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य बताएं।
ऐसी अन्य खबरों एवं आर्टिकल के लिए हमारे गूगल न्यूज़ को फॉलो करें।