SBI BC point kaise khole जानिए पूरी जानकारी

SBI BC point kaise khole: जैसा कि हम पहले पढ़ चुके हैं, BC Point का मतलब Business Correspondent (BC) point होता है। जो एक Customer Service Point (CSP) होता है जहां कोई भी व्यक्ति बीसी बन सकता है और bank accounts खोल सकता है। इस टेक्नोलॉजी को Oxigen द्वार पावर दिया गया है जिसका आप अपने रिटेल आउटलेट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मिनी-ब्रांच बन सकते हैं और अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं। तो आइये जानते है SBI BC point kaise khole के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।

SBI BC points का उपयोग गाँव या शहर के अंदर बैंकिंग सुविधा को आसान बनाने के लिए किया जाता है। इन points पर लोग अपने बैंक खाता खोल सकते हैं, पैसे जमा कर सकते हैं, पैसे निकाल सकते हैं और और भी बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं। इससे उन्हें बैंक जाने की ज़रूरत नहीं पडती और बैंकिंग सुविधा उनके नज़दीक आ जाती है।

SBI BC Point खोलने में कितना समय लगता है?


SBI BC point खोलने में लगभग 25-30 दिन का समय लगता है। इसमें SBI के अधिकारी BC entry और Terminal mapping शुरू करते हैं, welcome kit और scanner भेजे जाते हैं और kit प्राप्त होने के बाद training दी जाती है।

दोस्तों, जैसा कि हम जानते हैं बीसी प्वाइंट को अधिकांश गांव में खोला जाता है ऐसे स्थान पर जहां वित्तीय संस्थाएं पहुंचने में असमर्थ है वहां पर बैंकिंग सुविधाएं दी जाती है इसे शुरू करने का उद्देश्य भी यही है। यदि आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बीसी पॉइंट खोलने का सोच रहे हैं तो आपको नीचे दी गई आवश्यक जानकारियों के बारे में पता होना जरूरी है, आइए जानते हैं वह महत्वपूर्ण बातें कौन सी हैं जिन्हें आपको बीसी पॉइंट खोलने से पहले मालूम होना चाहिए।

SBI BC point Important बातें!

  1. आपकी उम्र 21 साल या उससे अधिक होनी चाहिए
  2. आपने intermediate (10+2) पास किया होना चाहिए
  3. आपको कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए
  4. आपके पास CSP खोलने के लिए जगह होनी चाहिए
  5. आपका local reputation अच्छा होना चाहिए (कोई criminal background न हो)
  6. आपके पास in documents का होना ज़रूरी है: Id Proof (Voter Id/Driving License/Passport etc.), PAN Card, ADHAR Card, Residential और Shop दोनों के लिए Address Proofs, Shop Agreement, Character/Police Verification Certificate, Educational Certificates (10th onwards)।

SBI BC point kaise khole: रजिस्ट्रेशन कैसे करें?


सबसे पहले आपको Oxigen की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ‘Apply now‘ के बटन पर क्लिक करना होगा।

1. Application Form और Registration fees Pay Point team द्वारा दी जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

2. PPINL compliance Team द्वारा due diligence की जाती है।

3. Application file SBI के local branch में भेजी जाती है।

4. उसके बाद आपको SBI CSP code प्राप्त होता है।

5. SBI के अधिकारियों द्वारा BC entry और Terminal mapping की जाती है।

6. Welcome kit और scanner भेजे जाते हैं।

7. Kit प्राप्त होने के बाद training दी जाती है।

8. पर जैसे कि हमने पहले बताया पूरी प्रक्रिया में लगभग 25-30 दिन का समय लगता है।

यह आसान प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आप SBI BC Point Khol सकते हैं। दोस्तों इसके अलावा भी कई चीजें हैं जो हमें रजिस्ट्रेशन के समय ध्यान रखनी चाहिए, आइए जानते हैं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बारे में।

SBI BC Point FAQs

आइए जानते हैं SBI BC Point Kaise khole के सभी मुख्य सवालों की तरफ नजर डालते हैं। यदि इसमें आपके द्वारा पूछा गया कोई सवाल नहीं है तो कृपया नीचे कमेंट सेक्शन में अपना नाम और सवाल ही लिखकर हमें अवश्य बताएं।


BC Point के लिए कितनी जगह की जरूरत होती है?

SBI BC point खोलने के लिए किसी specific जगह की ज़रूरत नहीं है, लेकिन आपके पास CSP खोलने के लिए जगह होनी चाहिए। आपको अपने area में एक shop या office space rent पर ले सकते हैं या अगर आपके पास खुद का space है तोह उससे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या SBI BC Point में लोन भी मिलता है?

हाँ, SBI BC point पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। लेकिन यह सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। आप अपने नज़दीकी SBI BC point पर जाकर इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या SBi BC Point पैसों के लेनदेन के लिए सुरक्षित है?

हाँ, SBI BC point पर किये गये सभी transactions bio-metrically secured होते हैं और हर transaction के लिए customer को printed acknowledgment दी जाती है। इसलिए आप भरोसा करके अपने banking transactions SBI BC point पर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bank of Baroda BC kaise khole | BC agent kya hota hai?

2 thoughts on “SBI BC point kaise khole जानिए पूरी जानकारी”

Leave a Comment