Yasasvi Entrance Exam (YET) NTA, PM Yasasvi Scholarship Yojana

PM Yasasvi Yojana Scholarship 2023: NTA (http://yet.nta.ac.in) द्वारा आयोजित यशस्वी एंट्रेंस परीक्षा के online registration 10 अगस्त 2023 को समाप्त होने वाले हैं, Yasasvi Yojana में भाग लेने के लिए कक्षा 9वीं के पात्र छात्र राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकता है। Yasasvi Entrance Exam (YET) 2023 की परीक्षा 29 सितंबर 2023 को शुरू होने वाली है।

भारत में सभी बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं परंतु कुछ छात्रों के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ रह जाते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए यशस्वी छात्रवृत्ति योजना (Yasasvi Scholarship Scheme) की शुरुआत की है । जिसमें कक्षा 9वी और 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों को ₹75000 से लेकर ₹1,25,000 तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Yasasvi Yojana भारत के अधिक से अधिक गंभीर क्षेत्र में शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए और उन्हें नौकरी के लिए तैयार करने के लिए लाभकारी होगी। यह योजना भारत को एक शिक्षित और मजबूत राष्ट्र बनाने में मदद करेगी।

Yasasvi Entrance Test (2023), Exam Date

Yasasvi Yojana में छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए छात्रों को एक परीक्षा देनी होती है जो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 29 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ऑनलाइन पंजीयन 11 जुलाई 2023 से 10 अगस्त 2023 तक जारी रहेंगे।

Yasasvi Entrance Test
Yasasvi Yojana
ExamDetails
YET Portalhttp://yet.nta.ac.in (NTA)
RewardScholarship
Class9th to 12th
Exam Date29 September 2023
Exam ModeOMR
LevelNational

PM Yasasvi Yojana Scholarship

प्रधानमंत्री यशस्वी योजना में उत्तीर्ण होने के बाद छात्रवृत्ति का भुगतान आपके बैंक खाते में 2-3 महीने में हो सकता है। स्कॉलरशिप के भुगतान की तारीख में अलग-अलग हो सकती है, लेकिन यह अमतौर पर आपके परीक्षा में पास होने के 2-3 महीने बाद आती है। आप अपने स्कूल या कॉलेज के छात्रवृत्ति कार्यालय से भुगतान के लिए अपने बैंक खाते में संपर्क कर सकते हैं।

PM Yasasvi scholarship Yojana के अंतर्गत दी जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में सरकार की अधिकारिक वेबसाइट socialjustice.gov.in पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यशस्वी योजना के लाभ

  • इस योजना से प्रदेश के गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत 9/10 के छात्रों को ₹75000 तक की छात्रवृत्ति मिलेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत 11/12 के छात्रों को ₹125000 तक की छात्रवृत्ति मिलेगी।
  • NTA द्वारा आयोजित इस परीक्षा में भाग लेने पर राष्ट्रीय, विज्ञान, एवं सामान्य ज्ञान जैसे पाठ्यक्रम को समझना।

10 अगस्त 2023 को ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने के बाद छात्र इस परीक्षा के लिए तैयारी प्रारंभ कर सकते हैं जिसके अंतर्गत पूछे जाने वाले सभी प्रश्न अलग-अलग पाठ्यक्रम से लिए जाएंगे, यह पाठ्यक्रम गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान एवं सामान्य अभिज्ञान के विषयों पर आधारित होंगे।

प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा को देने के लिए छात्र के पास एडमिट कार्ड होना आवश्यक है, यह एडमिट कार्ड छात्र की जानकारी, छात्र का नाम, छात्र का पता, छात्र का परीक्षा सेंटर एवं अन्य जानकारियों के साथ PM Yasasvi Yojana परीक्षा में बैठने की अनुमति देगा। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आप NTA की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी को संक्षिप्त में समझते हैं।

परीक्षा – Admit Card

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड को अधिकारिक वेबसाइट (NTA) पर जारी किया जाएगा, Yasasvi Entrance Exam 2023 Admit Card Date सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक अनुमानित की जा रही है। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को ₹75000 से लेकर ₹125000 तक के राशि बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।

विषय संबंधित जानकारी

विषय से संबंधित सामान्य जानकारी के बात करें तो इसमें गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे यह प्रश्न OMR यानी टिक मार्क वाले होंगे, जिनके जवाब पर परीक्षार्थी को टिक / मार्क लगाना होता है।

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
गणित3030
विज्ञान2525
सामाजिक विज्ञान2525
सामान्य अभिज्ञता/ ज्ञान2020
कुल100100

आवश्यक दस्तावेज

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आपको आवश्यक दस्तावेज एप्लीकेशन के लिए जरूरी होंगे जैसे एक चालू मोबाइल नंबर, आधार कार्ड जो बैंक अकाउंट से लिंक हो, इनकम सर्टिफिकेट एवं कास्ट सर्टिफिकेट यह दस्तावेज आपकी पात्रता को सत्यापित करने में मदद करेंगे।

Yasasvi entrance exam online registration

इस योजना में आवेदन करने के लिए आप PM Yashasvi Scheme 2023: YET Online Exam Registration Yet.nta.ac.in पढ़कर अधिक जानकारी ले सकते हैं इसमें हमने आवेदन की सभी प्रक्रियाओं का वर्णन करते हैं बताया है।

Yasasvi Yojana Entrance Exam 29 सितंबर 2023 को शुरू होगी। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा अयोजित की जाती है। NTA द्वार परीक्षा के लिए सेंटर की सुची 25 सितंबर 2023 को जारी कर दी जाएगी। आप अपना रोल नंबर और क्रम संख्या के आधार पर अपने परीक्षा केंद्र की ऐसी जानकारी देख सकते हैं। एनटीए की वेबसाइट प्रति परीक्षा केंद्र ऐसी ही देखने के लिए, आपको अपना रोल नंबर और क्रम संख्या के साथ लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद, आपका परीक्षा केंद्र सुची दिखाई देगी। आप अपने परीक्षा केंद्र का नाम, पता और संपर्क नंबर देख सकते हैं।

PM Yasasvi Scholarship Scheme FAQ’s

प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति परीक्षा कब शुरू होगी?

NTA द्वारा आयोजित Yasasvi Entrance Exam YET – 2023 29 सितंबर 2023 को प्रारंभ होगी।

Yasasvi Yojana में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2023 है।

PM Yasasvi Yojana योजना में आवेदन हेतु पात्रता क्या है?

ऐसी योजना में छात्रवृत्ति देने के लिए छात्र का 8वीं पास होने के साथ परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख होनी चाहिए इसके अलावा उम्मीदवार OBC, DNT एवं EBC कास्ट का होना चाहिए।

Yasasvi का पूरा नाम क्या है?

Yasasvi का पूरा नाम (Full form) Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India है।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Scheme 2023: YET Online Exam Registration Yet.nta.ac.in

3 thoughts on “Yasasvi Entrance Exam (YET) NTA, PM Yasasvi Scholarship Yojana”

Leave a Comment