SIR Last Date UP: पूरे देश भर के 12 राज्यों में SIR (Special Intensive Revision) चल रहा है | SIR 2025 26 चुनाव आयोग के द्वारा इसलिए कराया जा रहा है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और नागरिकता साबित की जा सके | यह प्रक्रिया मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) को सही और अपडेट करने के लिएचुनाव आयोग के द्वारा कराई जा रही है | मतदाता सूची (Voter List) को सही करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकता की पहचान, मृत्यु व्यक्तियों लिस्ट से हटाना , गलत जानकारी को सहीकरना है | इस पोस्ट में हम बात करेंगे गणना प्रपत्र भरने की आखिरी तारीख क्या है?, कब तक SIR Form उत्तर प्रदेश में भरे जाएंगे |
SIR Last Date UP : यूपी में SIR का काम 4 नवंबर से शुरू हो चुका है और 4 दिसंबर तक चलेगा। यानी SIR Last Date UP = 4 दिसंबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, अंतिम वोटर लिस्ट 7 फरवरी 2026 को जारी होगी, जो पूरी तरह से सही और अपडेट होगी।
SIR किन राज्यों में चल रहा है चल रहा है?
बिहार में SIR सफल होने के बाद अब यह प्रक्रिया UP समेत 12 राज्यों में चल रही है। इसमें कुल 51 करोड़ वोटर शामिल हो रहे हैं।
SIR प्रक्रिया इन राज्यों में चल रही है—
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
- छत्तीसगढ़
- गोवा
- गुजरात
- केरल
- राजस्थान
- तमिलनाडु
और तीन केंद्र शासित प्रदेश—
अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी
कुल 321 जिले और 1843 विधानसभा क्षेत्र इस अभियान में शामिल हैं।
बीएलओ घर-घर फॉर्म दे रहे हैं
SIR के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को गणना फॉर्म दे रहे हैं।
मतदाताओं से यह अनुरोध किया गया है—
- फॉर्म ध्यान से भरें
- सही जानकारी लिखें
- अंत में फॉर्म पर हस्ताक्षर करके वापस BLO को दें
अगर घर पर मतदाता नहीं मिलता है, तो परिवार का कोई भी सदस्य फॉर्म भरकर दे सकता है।
जिन लोगों के फॉर्म BLO को मिल जाएंगे, उनके नाम 9 दिसंबर को आने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल कर दिए जाएंगे।
SIR Form ऑनलाइन भरने की सुविधा भी उपलब्ध
मतदाता चाहें तो ऑनलाइन भी SIR फॉर्म भर सकते हैं।
- फॉर्म डाउनलोड: https://voters.eci.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर: 1950 / 1800-180-1950
SIR Form भरने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज

कैटेगरी A
जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ हो और उनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में भी हो।
क्या काग़ज़ात चाहिए?
सबूत के तौर पर सिर्फ 2003 की वोटर लिस्ट की फोटोकॉपी जमा करनी है।
कोई और डॉक्यूमेंट नहीं देना है।
कैटेगरी B
जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ हो लेकिन उनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं है।
क्या काग़ज़ात चाहिए?
अपनी जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए
नीचे दी गई 11 डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट में से कोई एक डॉक्यूमेंट देना है।
कैटेगरी C
जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच हुआ हो।
क्या काग़ज़ात चाहिए?
उन्हें दो डॉक्यूमेंट्स देने होंगे (नीचे दी गई 11 डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट में से):
- अपने लिए – अपनी जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए
- माँ या बाप में से किसी एक का – जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए
कैटेगरी D
जिनका जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ हो।
क्या काग़ज़ात चाहिए?
उन्हें तीन डॉक्यूमेंट्स देने होंगे (नीचे दी गई 11 डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट में से):
- अपने लिए – अपनी जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए
- एक बाप का – जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए
- एक माँ का – जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए
एक ज़रूरी बात (माँ-बाप के डॉक्यूमेंट्स के लिए):
अगर कैटेगरी C और D के वोटरों के माता-पिता का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में है,
तो उनके जन्म का सबूत के तौर पर उस लिस्ट की फोटोकॉपी ही کافی होगी।
यह फोटोकॉपी आपको आपके बी.एल.ओ (BLO) से मिल जाएगी या फिर आप इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको माता-पिता का कोई और डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं है।
SIR Form जिनका नाम 2003 वोटर लिस्ट में नहीं है, वह कौन से दस्तावेज दें
9 दिसंबर के बाद ERO/SDM कार्यालय से नोटिस जारी होगा। जिस नागरिक का नाम 2023 की वोटर लिस्ट में नहीं था, उसे पहचान पत्र दिखाना होगा, जैसे—
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- पासपोर्ट (Passport)
- जाति प्रमाण पत्र (OBC / SC / ST / Caste Certificate)
- मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- 10वीं या कोई और (कॉलेज/यूनिवर्सिटी से जारी) पढ़ाई का सर्टिफिकेट (Matriculation / Educational Certificate)
- परिवार रजिस्टर की नकल (Copy of Family Register)
- सरकार द्वारा दी गई जमीन या मकान के काग़ज़ात (Land / House Allotment Certificate by Government)
- 1 जुलाई 1987 से पहले सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र या सर्टिफिकेट
(Any ID / Certificate issued before 01-07-1987 by Government / Bank / Post Office / LIC) - सरकारी नौकरी का पहचान पत्र या पेंशन का काग़ज़ (PPO) (Government Employee ID Card / Pension Pay Order)
- वन अधिकार प्रमाण पत्र (Forest Rights Certificate)
- राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (National Register of Citizens – NRC, जहाँ उपलब्ध हो)
इससे यह पुष्टि होगी कि व्यक्ति भारत का नागरिक है।
मृत या बाहर चले गए लोगों का नाम हटाने की प्रक्रिया
जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं या कहीं और बस गए हैं, उनके परिवार वाले येलो फॉर्म देकर उनका नाम लिस्ट से हटवा सकते हैं।
SIR Last Date UP की सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ (Table)
| काम | तारीख |
| गणना फॉर्म का वितरण और जमा | 4 नवंबर से 4 दिसंबर |
| ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी | 9 दिसंबर |
| दावे और आपत्तियाँ | 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 |
| सुनवाई और सत्यापन | 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 |
| अंतिम वोटर लिस्ट जारी | 7 फरवरी 2026 |
SIR Last Date UP- FAQ
Q1. SIR Last Date UP क्या है?
A. SIR फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर है।
Q2. क्या SIR फॉर्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं?
हाँ, आप voters.eci.gov.in से फॉर्म डाउनलोड करके भर सकते हैं।
Q3. अगर मैं घर पर नहीं मिलूँ तो क्या होगा?
आपके परिवार का कोई भी सदस्य फॉर्म भरकर BLO को दे सकता है।
Q4. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कब आएगी?
9 दिसंबर को।
Q5. अंतिम वोटर लिस्ट कब जारी होगी?
7 फरवरी 2026 को, जो पूरी तरह से अपडेट होगी।
Q6. गलत नाम या पता कैसे ठीक होगा?
BLO को बताकर या आवश्यक फॉर्म भरकर जानकारी सही कराई जा सकती है।
LMS Certificate कैसे प्राप्त करे ?
Uttar Pradesh Outsource Services Corporation (UPCOS) क्या हैं ?
